विभागीय संरचना

सामान्य प्रशासन विभाग शासन का मुख्य प्रशासनिक विभाग है | इस विभाग के अंतर्गत शासन को संविधान के अनुसार विधि सम्मत प्रशासन हेतु प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व लोकोपयोगी बनाने के लिये, नियम बनाए जाते हैं एवं आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये जाते हैं|

इस विभाग के अंतर्गत राजभवन, मंत्रि-परिषद्, उच्च न्यायालय, लोक सेवा आयोग, प्रशासनिक अधिकरण, प्रशासन अकादमी, लोक आयोग, मानव अधिकार आयोग, राज्य सूचना आयोग, भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा, मुख्य तकनीकी परीक्षक, राज्य पुनर्गठन सेल, राज्य निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं मंत्रालय सेवा से सम्बंधित कार्यों की स्थापना संबंधी कार्य भी किया जाता है| विभाग का मुख्य कार्य, शासन के सभी विभागों की प्रशासनिक क्षमता सुदृढ़ करना है|

विभाग में प्रतिपादित महत्वपूर्ण कार्यों का विवरण निम्नानुसार है:-

विभाग से संबद्ध/ अधीन आने वाले कार्यालय